लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला किन्नर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सीकर/राजस्थान। नीमकाथाना एसपी प्रवीण ने बताया कि सोमवार सुबह किन्नर मुख्य सड़क के पास लहूलुहान हालत में मिला। लोगों की सूचना पर श्रीमाधोपुर थाने की टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने किन्नर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत बहुत अधिक खराब होने कारण उसे सीकर रैफर कर दिया गया।
किन्नर के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि वह जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके की रहने वाली है और अपने दो दोस्तों के साथ घूमने निकली थी। संभवत: इन लोगों के बीच में कोई विवाद हुआ, इसके बाद किन्नर के साथ मारपीट की गई और उसके प्राइवेट पार्ट को डेमेज कर दिया गया। बहरहाल किन्नर का उपचार पुलिस के लिए पहली प्राथमिकता है। इसलिए पुलिस की एक टीम उसे सीकर लेकर गई है और दूसरी टीम उन युवकों को सर्च कर रही है, जो पीड़िता के साथ आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button