आजमगढ़ में अखबार लपेटकर पार्क में महिलाओं के पास वीडियो बना रहा था शख्स, एंटी रोमियो पुलिस ने दबोचा

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। आजमगढ़ जिले में आए दिन सड़क से लेकर पार्क तक रील बनाने का फैशन जोरों पर है। कुछ दिन पहले एक युवती के लाइटर गन के साथ सड़क पर वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। हाथ में हथियार होने के बाबत जब पुलिस प्रशासन ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह लाइटर गन है। ऐसे ही रविवार को पुलिस ने एक युवक को रील के लिए आपत्तिजनक हरकत करते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, युवक शरीर पर अखबार लपेटकर तख्ती पर कुछ लिखते हुए अपने प्यार का इजहार कर रहा था।
युवक तख्ती लेकर पार्क में बैठी महिलाओं के पास जाकर वीडियो बना रहा था। इस दौरान वह अखबार के बने महिलाओं के शॉर्ट कपड़े पहने हुए था। जब कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो वह हरकत में आई। शहर कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान उसके साथ वीडियोग्राफी कर रहा युवक मौका देखकर फरार हो गया। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि व्यक्ति का नाम अरविंद यादव है। उसने एक तख्ती ली थी, जिस पर अश्लील भाषा लिखी थी। युवक भी अश्लील शब्दों का उच्चारण कर रहा था जबकि वहां महिलाएं और बच्चे घूम रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस की ऐंटी रोमियो टीम वहां पहुंची और युवक को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर 294 का मुकदमा कायम किया गया है। साक्ष्य के आधार पर चार्जशीट लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button