मुंबई और मीरा रोड में पुलिसकर्मी भर रहे सड़कों के गड्ढे

मुंबई/एजेंसी। जोरदार बारिश के बीच मुंबई में पुलिसवालों मुंबई पुलिस) को सड़क के गड्ढे भरते देख शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुंबई और मीरा भायंदर में पुलिसकर्मी सड़कों के गड्ढे भरते दिख रहे हैं। आदित्य ठाकरे ने रविवार को यह मुद्दा उठाया और पूछा कि क्या बीजेपी और सत्ताधारी गठबंधन के सहयोगियों की कथित ठेकेदार फर्मों की बजाय पुलिस को यह काम क्यों सौंपा जा रहा है?
आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा कि बीजेपी और ‘मिंधे’ सरकार (सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार) के ठेकेदार दोस्तों की बजाय पुलिस से गड्ढे भरवाए जा रहे हैं। क्या कभी किसी ठेकेदार या कॉन्ट्रैक्टिंग फर्म के मालिक को इस सरकार ने गड्ढे भरते देखा है? उन्होंने एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भी गड्ढों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा, शर्म करो एनएचएआई।
शिंदे सरकार पर उठे सवालआदित्य ठाकरे ने सवाल उठाया कि जिन ठेकेदारों को सड़क निर्माण का ठेका दिया गया है, क्या वे अपना काम सही से नहीं कर रहे हैं? उन्होंने इशारों ही इशारों में बीजेपी और शिंदे सरकार पर अपने ‘मित्र’ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने भी सरकार की आलोचना की है और पुलिसकर्मियों से इस तरह का काम करवाने पर सवाल उठाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button