गाजियाबाद में गोकशी करने वाले दो आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर और स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने मध्यरात्रि मुठभेड़ के बाद दो गोकशी करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक चोरी की बाइक, तमंचा और उपकरण बरामद हुए हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपित की पहचान मदीना गॉर्डन लोनी के दीन मोहम्मद उर्फ दिला और फुरकान हैं । दिला के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों 22 मार्च को मांस से भरे मालवाहक वाहन को छोड़ कर भाग गए थे। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों रात में दिल्ली भागने के प्रयास में हैं। सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस, स्वाट टीम ग्रामीण जोन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग की गई। चौकी लाल बाग क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो बाइक मोड़कर भागने के दौरान फिसलकर गिर गए। पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दिला के पैर में गोली लगी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button