दिल्ली से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, आईएसआई के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल

दिल्ली ब्यूरो। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली बॉर्डर से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आतंकी शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर लश्कर का एक नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे राजधानी की सीमा पर दबोच लिया। जांच में पता चला है कि वह सीमा पार से मिल रहे निर्देशों के अनुसार भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के मिशन पर था।
पटियाला हाउस स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध हैंडलर शब्बीर अहमद लोन को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट विजयश्री राठौर ने दिल्ली पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए आरोपित से पूछताछ के लिए कस्टडी दी। दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि शब्बीर लोन एक कट्टर और प्रशिक्षित आतंकी है, जिसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से जुड़े हैंडलरों से संपर्क होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, वह राजा और कश्मीरी नाम से भी जाना जाता है और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का रहने वाला है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, शब्बीर अहमद लोन हाल ही में उजागर हुए उस माॅड्यूल का हैंडलर था, जो दिल्ली और कोलकाता में देशविरोधी पोस्टर चिपकाने की गतिविधियों में शामिल था। यह माड्यूल 22 फरवरी को सामने आया था, जिसके बाद से शब्बीर की तलाश की जा रही थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की नई दिल्ली रेंज टीम ने उसे 29 मार्च को गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए कस्टडी मांगी। पुलिस का कहना है कि कस्टडी के दौरान शब्बीर के नेटवर्क, फंडिंग और आइएसआइ कनेक्शन की गहराई से जांच की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि देश के अलग-अलग शहरों में चल रही गतिविधियों में उसकी क्या भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button