कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने गाजियाबाद में किया जीर्णोंद्धार व सौन्दर्यकारण कार्य का लोकार्पण

गाजियाबाद। गाजियाबाद के रजापुर ब्लॉक में विकास खण्ड कार्यालय परिसर में प्रमुख जी के कक्ष का जीर्णोंद्धार व सौन्दर्यकारण कार्य का लोकार्पण माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं विधायक साहिबाबाद सुनील कुमार शर्मा के कर कमलों द्वारा माननीय विधायक मुरादनगर अजीपाल त्यागी, जिलाधिकारी गाजियाबाद महोदय इन्द्र विक्रम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर माननीय कैबिनेट मंत्री जी द्वारा फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, माननीय प्रमुख क्षेत्र पंचायत रजापुर श्रीमती मीनू उर्फ मोनिका एवं उनके पति राहुल चौधरी(डैनी) सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य गणमान्यों सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।




