‘घर से भगवान की फोटो हटाई’, धर्म परिवर्तन नहीं करने पर पति ने की बेल्ट से पिटाई, महिला ने बताई खौफनाक आपबीती

'God's photo removed from the house', husband beat her with a belt for not converting to Islam, woman narrates horrifying ordeal

बिलासपुर/छत्तीसगढ़। बिलासपुर में धर्म-परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है। पत्नी का आरोप है कि धर्म परिवर्तन नहीं करने पर पति उसे बेल्ट से मारता है। थाने में शिकायत करने पहुंची महिला ने बताया कि हमारी शादी हिन्दू रीति-रिवाज से हुई लेकिन पति ने कुछ ही समय में ईसाई धर्म अपना लिया। जिसके बाद वो मुझे भी धर्म परिवर्तन के लिए कहने लगा। इसके लिए वह मारपीट करता है। बच्चों को भी ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहता है।महिला ने बताया कि पति ने घर में लगी भगवान की सारी मूर्तियों को निकाल दिया है। अब घर में केवल यीशु मसीह की फोटो लगी है। मूर्ति पूजा को वह शैतान पूजा बताता है। महिला ने बताया कि जब इस बात की जानकारी उनसे अपने ससुराल वालों को दी तो उन्होंने कुछ नहीं किया। इसके बाद में वह अपने मायके में आकर रहने लगी। अब वह बच्चों पर भी ईसाई धर्म के अनुसार, प्रार्थना करने को कहता है जिसके बाद मैंने थाने में आकर शिकायत की।
महिला ने बताया कि उसकी शादी 2016 में हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद मेरा पति हिन्दू धर्म को मानता था लेकिन बाद में उसने ईसाई धर्म अपना लिया। वह कहने लगा कि तुम अपने हिन्दू धर्म का पालन करो और मैं ईसाई धर्म का पालन करूंगा। कुछ समय तक चीजें ठीक थीं लेकिन बाद में वह धर्म परिवर्तन करने के लिए दवाब देने लगा। इस दौरान उसने कई बार मारपीट की। जिसके बाद मैं भी चर्च जाकर प्रार्थना करने लगी लेकिन उनके प्रार्थना का तरीका मुझे पसंद नहीं आया जिस कारण से मैंने ईसाई धर्म को अपनाने से इंकार कर दिया।
पीड़ित महिला ने बताया कि चर्च जाने से इंकार करने के बाद पति मेरे साथ बुरा बर्ताव करने लगा। धर्म बदलने के लिए हर रोज बेल्ट से पिटाई करता। मैं अपने मायके आ गई उसके बाद भी उसकी हरकतों नें कोई सुधार नहीं हुआ। जिस कारण से मजबूर होकर मैंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं, इस मामले में सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला ने धर्म परिवर्तन नहीं करने पर पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच होगी उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button