पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर खाने में नशीला पदार्थ पिलाकर किया गैंगरेप

  • खाना में नशीला पदार्थ देकर मदनगीर की लड़की से गैंगरेप
  • इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लड़की को मिलने के लिए बुलाया
  • मेरठ में छापा मारकर दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के मदनगीर इलाके की रहने वाली एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है, की लड़की से दो युवकों ने मालवीय नगर में ले जाकर गैंग रेप किया और उसके बाद दोनो आरोपी दिल्ली से मेरठ भाग गए। यह मामला बुधवार देर शाम का बताया जा रहा है। पीड़ित लड़की ने जब मामले की सूचना पुलिस में आकर दी फिर उसकी शिकायत पर मामले की जांच शुरू हुई। लड़की का मेडिकल करवाया गया और उससे पूछताछ हुई तो उसने सारे मामले की जानकारी पुलिस को बताया।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
पुलिस ने बताया कि लड़कियों की आरोपियों से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह मदनगीर इलाके में रहती है। परसों देर शाम उसे मदनगीर इलाके के एक रेड लाइट के पास मिलने के लिए बुलाया था। फिर वहां से बहाना बनाकर मालवीय नगर इलाके में एक जगह ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवा लिया है। लड़की से मिली जानकारी के आधार पर और टेक्निकल सर्विलांस से अंबेडकर नगर थाना की टीम को मेरठ रवाना कर दिया गया था।
बीती रात आरोपियों को पुलिस ने मेरठ में छापामार करके हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब आरोपियों को दिल्ली ला रही है। अभी इस मामले में पुलिस पूछताछ और आगे की कारवाई कर रही है। इसकी पुष्टि जिला के एक पुलिस अधिकारी ने की है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि 29 जनवरी को पीड़ित लड़की ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। उसने बताया कि वह मदनगीर रेड लाइट के पास स्कूटी पर दोस्त के पास मौजूद थी। इस दौरान उसे धमकी देकर जबरदस्ती मालवीय नगर इलाके में ले जाया गया। वहां खाने में कुछ मिला दिया, जिससे वह अनकॉन्शस हो गई और उसके बाद उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में दोनों आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है, उनकी उम्र 19 और 21 साल है। आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button