सीमा हैदर ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, फहराया तिरंगा

नोएडा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने रबूपुरा स्थित अपने घर पर तिरंगा लगाया। इस दाैरान उसका पति सचिन व अधिवक्ता एपी सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही सीमा ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
सीमा ने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगा कर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। ज्ञात हो कि पाकिस्तान के कराची की रहने वाली महिला सीमा हैदर बिना वीजा के नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में यहां के निवासी सचिन के घर आकर रह रही है। अवैध तरीके से भारत आने पर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। फिलहाल दोनों जमानत पर हैं और रबूपुरा में ही रह रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button