कांग्रेस ना देश का सम्मान बढ़ा सकती, ना सुरक्षा, उसका हाथ माफियाओं के साथ : सीएम योगी

हिमाचल प्रदेश डेस्क।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। हिमाचल प्रदेश के हरोली विधान सभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ना देश का सम्मान बढ़ा सकती है, ना देश की सुरक्षा बढ़ा सकती है, ना विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं. योगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ना गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती है और ना ही सुख-दुख में आपकी सहभागी बन सकती है।

देश की सबसे पुरानी पार्टी पर आरोप लगाते हुए यूपी के सीएम ने कहा कि कांग्रेस का हाथ माफियाओं के साथ है इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप कांग्रेस का साथ बिल्कुल मत दीजिए। योगी ने लोगों से कहा कि उत्तर प्रदेश को आप सब ने साडे 5 वर्षों में बदलते देखा है। उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए हैं। भाजपा की सरकार विकास को समर्पित रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधी व्यवस्था में हावी थे जिसे हमने खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में नई ऊंचाइयों से आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश आजाद एक अमृत महोत्सव मना रहा है।

योगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं और जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान करने में पीछे नहीं हटे हैं। आज यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए अधिकार छीना था। उन्होंने सवाल किया कि क्या कश्मीर से अनुच्छेद 370 कांग्रेस कभी हटा पाती? उन्होंने पूछा कि क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस करा पाती? इसके साथ ही उन्होंने तंज भरे लहजे में यह भी पूछा कि क्या सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस का नेतृत्व कभी कर पाता? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में सत्ता में आने के साथ ही एक मंत्र दिया था वह ता सबका साथ और सबका विकास। आज भाजपा की सरकार उसे मंत्र पर अमल करते हुए लोगों का कल्याण कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button