अन्ना पशुओं को गौशाला छोड़ने को ले जा रहे पिकप को दबिश के दौरान पुलिस ने दबोचा

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। खखरेरु थाना क्षेत्र के कोट गांव मजरा चंदनमऊ में बीती रात गौवंश से भरी पिकअप जाने की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को हिरासत में लिया। इस दौरान मौके से चालक फरार हो गया। कुछ ही देर बाद वहा ग्रामीणों का एक हुजून इखट्टा हो गया जिसमे महिलाओं की तादात ज्यादा बताई गई ग्रामीणों ने पुलिस के सामने अन्ना पशुओं को गौशाला छोड़ने को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया। घंटो रोड जामकर ग्रामीणों ने हंगामा काटा इस बीच पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीखी बहस भी हुई।
जानकरी अनुसार खखरेरु थाना क्षेत्र के कोट गांव मजरा चंदनमऊ में बीती रात गौवंश से भरी पिकअप को पुलिस ने धर दबोचा बताया गया की पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर बाद सैकड़ो की तादात में ग्रामीण इखट्टा हो गए जहा सभी ने पुलिस प्रशासन को यह बताने लगे की गौवंशो को पास के गौशाला में छोड़ने के लिए भेजा जा रहा था।

इस दौरान ज़ब पुलिस ने ग्रामीणों से पूंछा की गौशाला से संबंधित लिखित पत्र हैं तो इन्होने विजयीपुर क्षेत्र में कार्यरत सचिव मनीष कुमार, को बताकर अपना हवाला पेश किया। ग्रामीणों में दयालाल, ननकई, दयाराम, बच्चू कुमार रज्जु कुमार,राम नारायण, अकलेश सोनकर,राम मिलन, शंकर निषाद, लाल बाबू,चन्द्र भूषण, सूखलाल, राम प्रसाद,समेत दो सैकड़ा किसानों ने बताया की क्षेत्र में अन्ना पशुओं का आतंक हमेशा से रहा हैं जिसको लेकर किसान रात भर खेत की रखवाली करता हैं। यहा तक की हर रोज गांव में मुनादी पिटाकर फसल बचाने की एक मोहिम भी चलाई जा रहीं हैं। पास में गौशाला न होने के कारण अन्ना पशुओं को हर दिन खेत से दौडाया जाता हैं किसानों की परेशानी कोई नहीं देखता हैं क्षेत्र में झुंड बनाकर घूम रहें अन्ना पशुओं को गढ़ा क्षेत्र में बनी गौशाला में छोड़ने के लिए किसानों ने मिलकर चंदा भी किया हैं। ताकि कोई बड़ा वाहन किराए में लेकर इन अन्ना पशुओं को गौशाला में भेज दिया जाए। इसी को लेकर शनिवार को पिकअप बुलाकर अन्ना पशुओं को भरकर भेजा जा रहा था तभी किसी शातिर ने पुलिस को गुमराह करते हुए सुचना दें दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने गौवंश से भरी पिकअप को हिरासत में ले लिया। इस पूरे प्रकरण को लेकर देर रात पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोक-झोक चलती रहीं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव, ने बताया की गौवंश से लदी पिकअप की सुचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा जहा चालक मौके से फरार हो गया इस बीच स्थानीय थाना में गौवंशो को लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं।




