सरकारी अस्पताल में चूहों का आतंक, मरीज के अंगूठे को कुतरा, बिस्तर पर मचाते हैं उत्पात

छिंदवाड़ा/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ के मॉडल जिले छिंदवाड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। जिला अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला का पैर चूहे ने कुतर दिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में हाथ-पांव के दर्द के इलाज के लिए एक बुजुर्ग महिला के गले नई बीमारी पड़ गई।
दरअसल, महिला अस्पताल में चूहों के आतंक का शिकार हो गई और चूहों ने उसके पैरों को बुरी तरह कुतर दिया, उनके दोनों पैरों में घाव हो गया है। जानकारी के अनुसार महिला बीते 2 दिनों से कमजोरी की वजह से महिला वार्ड में भर्ती हुई थी। वहीं चूहों के कुतरने के बाद वृद्ध महिला का उपचार भी नहीं किया गया। ऐसे में परिजनों ने वार्ड में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर आक्रोश जताया। बात दें कि यह पहला मामला नही है इससे पहले भी जिला अस्पताल में कई बार इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं। वृद्ध महिला ने बताया कि महिला वार्ड में 4 से 5 चूहे हैं, जो देर रात मरीजों को परेशान करते हैं। जिसके कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है।
ऐसा ही मामला पहले भी सामने आया है, जब मर्चरी रूम में शवों के पंजे कुतरने का मामला सामने आया था, लेकिन अब जिला अस्पताल में मरीजों के पैर को कुतरने का मामला सामने आ रहा है। इसके बाद समझा जा सकता है कि अस्पताल में किस तरह की अव्यवस्था फैली हुई है।
मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन का दायित्व संभालने वाले सिविल सर्जन डॉक्टर सोनिया का कहना है कि हमारे द्वारा पेस्ट कंट्रोल किया जाता है, जिस महिला को चूहे ने नुकसान पहुंचाया है वह मेरे पास आए। इसकी शिकायत का निराकरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button