इंदौर में थाने के सामने जमकर चले लात-घूसे, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

इंदौर/मध्य प्रदेश। जिले के अयोध्या कहे जाने वाली विधानसभा क्रमांक 4 में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। यहां बीजेपी प्रत्याशी मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ और कांग्रेस समर्थक विलियम संदवाने के बीच जमकर मारपीट हो गई। पिटाई के बाद कांग्रेस के साथ वाल्मीकि समाज के लोग जूनी इंदौर थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया।
पुलिस थाने के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ता की लात घूसो से जमकर पिटाई कर दी। वहीं बढ़ते हंगामे और भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। हालांकि मामले में पुलिस शिकायत दर्ज करने की बात कह रही है। वहीं कांग्रेसियों द्वारा पुलिस पर भारतीय जनता पार्टी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया जा रहा है।
दरअसल, मामला इंदौर की विधानसभा क्रमांक 4 का है। यहां सिंधी कॉलोनी इलाके में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमकर पीट दिया। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे।
इसी बीच भाजपा के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। जहां दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर लात घुसे चले। बढ़ते हंगामे को संभालने के लिये पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया। वहीं पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस फरियादी के अनुसार शिकायत दर्ज कर रही है।
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के लोग गुंडागर्दी कर लोकतंत्र का चीर हरण करना चाह रहे है। पुरे शहर में राजनीतिक गुंडों द्वारा अराजकता फैलाई जा रही है। आज उनकी सरकार है 3 दिसबंर बाद ढूंढने से नहीं मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button