ऑस्ट्रेलिया में आया हैरान करने वाला मामला, मगरमच्छ से बचने के लिए किसान ने काट ली उसकी आंख
ऑस्ट्रेलिया। मगरमच्छ द्वारा इंसान पर हमले किए जाने की खबरें कई बार सुनने या पढ़ने को मिलती रहती है। मगर ऑस्ट्रेलिया में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया में मगरमच्छ के हमले से बचने के लिए एक किसान ने मगरमच्छ पर ही हमला कर दिया।
ऐसा करने से मगरमच्छ के चंगुल से व्यक्ति बच गया लेकिन अभी मामला सुर्खियों में बना हुआ है। एक किसान जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है उसने मगरमच्छ के हमले से बचने के लिए मगरमच्छ की आंख पर काट लिया। इस घटना की जानकारी खुद किसान ने ही शेयर की है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना सितंबर की है जहां पशुपालन करने वाले कॉलिंग डेवरॉक्स फिनिस नदी के पास बाड़ लगाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान वह झील के किनारे तैरती मछलियों को देखने लगे और इसी बीच में अगर मछली होते हमला कर उनका दाहिना पैर जकड़ लिया। मगरमच्छ के कब्जे में आने के बाद उन्होंने बचने की कोशिश की और अपने दूसरे पर से मगरमच्छ को लात मारने शुरू किया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने दांतों से मगरमच्छ की आंख को काटा और खुद को बचाया।
किसान का कहना है कि वह भाग्यशाली थे और 3.2 मीटर खारे-पानी में मगरमच्छ द्वारा काटे जाने के बाद भी जिंदा रहे। मगरमच्छ लगातार उन्हें पानी में खिंचने की कोशिश करता रहा। कॉलिंग के लिए वो स्थिति बेहद कठिन थी। इसी बीच खुद को बचाने के लिए किसान ने मगरमच्छ की आंख पर काट लिया। किसान कॉलिंग का कहना है कि उसकी पलकें काफी मोटी थी। मगर काटने के बाद उसकी पकड़ ढीली पड़ी और मैं भाग निकला। मगरमच्छ ने भी चार मीटर तक मेरा पीछा किया मगर वो दोबारा मुझे नहीं पकड़ सका। मगरमच्छ के हमले में मेरा पैर चोटिल हुआ था और लहुलूहान था। खुद से प्राथमिक उपचार करने के बाद वो 130 किलोमीटर दूर अस्पताल गए और इलाज करवाया। मगरमच्छ द्वारा जकड़े जाने के बाद उनके पैर में घाव हो गए थे। बीते एक महीने से लगातार उनका इलाज जारी है।