महाराष्ट्र पुलिस के 9 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक सम्मान से किया गया सम्मानित

कांति जाधव,(महाराष्ट्र ब्यूरो)। महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक द्वारा हर वर्ष महाराष्ट्र पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक सम्मान चिन्ह 2022 के लिए मीरा भायंदर वसई विरार आयुक्त कार्यालय के 9 पुलिसकर्मियों को चुना गया। वर्ष 2022 का सम्मान चिन्ह महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ द्वारा घोषित किया गया है।

सम्मान पाने वालों में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कैलाश बर्वे, पुलिस निरीक्षक समीर अहिरराव, पुलिस उपनिरीक्षक अभिजीत टेलर, पुलिस कांस्टेबल मनोज नारायण मोरे, संतोष देवराम लांडगे, शशिकांत धनजी मोरे, सुनील शांताराम कुदवे, प्रफुल्ल आनंद पाटील बसई के वालीव पुलिस स्टेशन के गणेश बसंत जावले शामिल हैं। 1 मई महाराष्ट्र दिन के अवसर पर मीरा भायंदर वसई विरार के आयुक्त मधुकर पांडे ने सभी को सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस सम्मान को पाने वाले सभी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button