सुल्तानपुर में प्रेमी युगल की पहले बचाई जान, फिर मछुआरे ने लगाए थप्पड़

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश। सुल्तानपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक युवक को एक आदमी नदी से बचाकर किनारे लाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह युवक को कई थप्पड़ जड़ देता है। वायरल हो रहे वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।
सुल्तानपुर जिले में मां की डांट से नाराज होकर एक किशोरी पुल से गोमती नदी में कूद गई। वहां मौजूद उसका प्रेमी यह सब देखकर वह भी नदी में कूद पड़ा। वहां मौजूद मछुआरों ने दोनों को बचा लिया। दोनों को नदी से बाहर लाया। लड़की बेसुध हालत में थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार शाम की है। मामला नगर कोतवाली गोलाघाट का है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्साया एक मछुआरा युवक को नदी के किनारे लाता है और उसको कई थप्पड़ लगाता है। युवक-युवती के ऐसा करने से दोनों की जान जा सकती थी। वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कोई कह रहा है कि सही किया। कोई कह रहा है कि पहले नेकी, फिर धुनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button