शर्मनाक! दिल्ली से मेरठ आई युवतियों के साथ मनचले करते रहे छेड़छाड़,लोग वीडियो बनाते रहे,केस दर्ज

मेरठ/उत्तर प्रदेश। मेरठ में युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मेरठ के परतापुर तिराहे पर दिल्ली से मेरठ रिश्तेदारी में आई तीन युवतियों के साथ मनचलों में छेड़छाड़ के बाद अश्लील हरकते शुरू कर दी। युवतियों द्वारा विरोध करके पर मनचलों ने युवतियों को पिटाई कर दी जिसमे दो युवतियों के दांत टूट गए। युवतियों के लहूलुहान होने पर आरोपी युवक मौके से भाग खड़े हुए। घटना स्थल पर तमाशबीन बनी भीड़ केवल वीडियो बनाती रही, किसी ने भी युवतियों को बचाने में उनकी मदद नही की।
मेरठ के परतापुर तिराहे पर सोमवार की देर रात मनचलों ने दिल्ली से आई तीन युवतियों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत कर दी। युवतियों ने विरोध किया तो मनचलों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिसमें दो लड़कियों के दांत टूट गए। यह देखते ही मनचले भाग निकले। लहूलुहान हालत में लड़कियां पास में घाट पुलिस चौकी पहुंची। लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। युवतियां राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचीं। उपचार के बाद वह थाने पहुंचीं और अज्ञात मनचलों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। स्थानीय दुकानदारों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि मनचले आसपास के रहने वाले हैं। जो शराब पीने के बाद अक्सर महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी करते रहते है। आरोपियों का कोई भी विरोध करता है तो उसके साथ भी मारपीट करते है इस लिए कोई भी इनके खिलाफ आवाज नहीं उठाता। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास काफी लोग थे। किसी ने भी लड़कियों की मदद नहीं की और वीडियो बनाते रहे। लड़कियों ने बताया कि वह दिल्ली के सीलमपुर से यहां अपनी रिश्तेदारी में आई थीं। परतापुर थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना न हो क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button