रामायण कला संगम सीमित लाजपत नगर के द्वारा रामलीला मंचन का शुभारंभ

साहिबाबाद/गाजियाबाद। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी लाजपत नगर में भव्य रामलीला का आयोजन रामायण कला संगम समिति लाजपत नगर के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बैंसला एवं उनकी समिति के द्वारा किया जा रहा है जिसका आज शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने फीता काटकर किया। गणेश वंदना से शुरूवात हुई रामलीला में नारद मोह लीला का मंचन किया गया। कलाकारो द्वारा रामलीला में मंचन किया गया की भगवान विष्णु से नारद मुनि ने उनके जैसा स्वरूप देने का वरदान मांगा था, तो भगवान विष्णु ने नारद को बंदर का स्वरूप दे दिया, इस पर नारद मुनि ने क्रोदित होकर भगवान विष्णु को श्राप दे दिया। मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा ने जानकारी देते हुवे बताया कि रामायण कला संगम सीमित लाजपत नगर के अध्यक्ष श्री बिक्रम सिंह बैंसला एवम सीमित के पदाधिकारी द्वारा मथुरा से रामलीला करने आई टीम को धन्यवाद देते हुवे बधाई दी गई । रामलीला उद्घाटन में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, विधानसभा व्यापार मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रवीण भाटी, व्यापार मंडल लाजपत नगर अध्यक्ष ठाकुर सुखबीर सिंह, मंच संचालक रामायण कला संगम सीमित लाजपत नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, रोबिन बढ़ाना, विजेंद्र बढ़ाना, रविंद्र प्रधान महासचिव गुर्जर महासभा, मदन राय मंडल अध्यक्ष, कपिल पाटिल वार्ड अध्यक्ष, सेतु गर्ग, रविंद्र भाटी, गीता भाटी,मंजू गुप्ता, सुरेश कसाना, अंकित मिश्रा,प्रवीण कसाना, चेतन ठाकुर, अलुदीन खान, उमेश गुप्ता, पंकज गोयल, नीटू चौधरी, सालीकराम सिंह, अनिल सिरोही, प्रसांत पटेल, विनोद बालियान, विनय कुमार, टंक बहादूर, आशीष जैन, अभिमन्यु मिश्रा, कोषाध्यक्ष के.के. सिंह, दीपक वर्मा, सुरेश पंत, विकास यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button