विधायक प्रज्ञा सातव बीजेपी में होंगी शामिल! निकाय चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका

मुंबई ब्यूरो। महाराष्ट्र में कांग्रेस को लोकसभा और फिर विधानसभा चुनावों से पहले कई झटके लगे थे। कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी का दामन थाम लिया था। ऐसे में जब महाराष्ट्र में मुंबई बीएमसी समेत 29 महानगर पालिकाओं के चुनावों का ऐलान हो चुका है। तब जानकरी सामने आई है कि गांधी परिवार के वफादार और राहुल गांधी के बेहद करीबी रहे डॉ. राजीव सातव की पत्नी प्रज्ञा बीजेपी में शामिल हो सकती है। प्रज्ञा अभी विधान परिषद की सदस्य है। यह जानकारी सामने आने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।
प्रज्ञा सातव 2021 को कांग्रेस ने 2021 में विधान परिषद् का सदस्य बनाया था। 17 मार्च, 1976 को जन्मी प्रज्ञा सातव की उम्र 49 साल है। उनके दो बच्चे हैं। प्रज्ञा सातव के पास महाराष्ट्र कांग्रेस में उपाध्यक्ष का भी दायित्व है। उनके पति राजीव सातव का निधन 16, मई 2021 को कोराेना से हुआ था। प्रज्ञा सातव विधान परिषद में कांग्रेस की अकेली महिला एमएमसी हैं। प्रज्ञा सातव ने डॉक्टर हैं। उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री ली है। राज्य में अभी कमान हर्षवर्धन सपकाल के हाथों में है। वह कांग्रेस के बहुचर्चित जय जगत समूह के बेहद निकट माने जाते हैं।
ऐसी चर्चा है कि प्रज्ञा के साथ दो और विधायक भी पाला बदल सकते हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस पिछले दो सालों में लगातार कमजोर हुई है। पार्टी के बड़े नेताओं में शामिल पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, संजय निरुपम, जीशान सिद्दीकी और उनके पिता बाबा सिद्दीकी के अलावा मिलिंद देवड़ा पहले कांग्रेस छोड़ चुके हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस महाविकास आघाड़ी का हिस्सा है। पार्टी ने लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन विधानसभा चुनावों में एमवीए में शिवसेना यूबीटी से पीछे रह गई थी।




