अजमतगढ़ में सोमनाथ सांवरिया के तत्वाधान में शुरू हुई ऐतिहासिक रामलीला

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। आजमगढ़ की सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ नया में चौक श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सोमनाथ सांवरिया के तत्वाधान में रामलीला की शुरुआत की गई, जिसका राजदेपुर मठ के महंत एवं मठाधीश श्री शिव सागर भारती द्वारा विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान महंत एवं मठाधीश श्री शिव सागर भारती ने कहा कि प्रभु श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे हम सभी को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सोमनाथ सांवरिया ने कहा कि भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है क्योंकि इन्होंने कभी भी कहीं भी जीवन में मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया। माता-पिता और गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए वह ‘क्यों’ शब्द कभी मुख पर नहीं लाए। वर्षो से लगातार चली आ रही इस रामलीला को देखने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचते हैं और जमकर आनंद लेते है। इस ऐतिहासिक रामलीला के लिए श्री रामलीला प्रबंध समिति के लोगों द्वारा व्यवस्था कराई जाती है वहीं स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न भूमिका में रामलीला का मंचन किया जाता है। इस रामलीला को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं तत्पश्चात रामलीला के समापन के बाद एक भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है जिसमें स्थानीय दुकानदार तथा दूर-दूर से आए दुकानदार अपनी दुकानों को लगाते हैं और लोग जंमकर खरीदारी करते है। इस ऐतिहासिक रामलीला की लोगों में बड़ी चर्चा होती है जहां प्रभु राम के जीवन चित्रण पर आधारित रामलीला का मंचन किया जाता है जिसमें स्थानीय कलाकार राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न हनुमान जामवंत अंगद विभीषण तथा रावण की भूमिका में नजर आते है। रामलीला में आए हुए दर्शनार्थियों के लिए किसी प्रकार की असुविधा ना हो जिसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जाता है। इस रामलीला में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जाती है।




