अगले 5 दिनों तक दिल्ली में होगी बारिश, यमुना की बाढ़ के बीच आईएमडी ने दिया अपडेट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। पहले से ही दिल्ली के कई इलाकों में यमुना का पानी भरा है और ऐसे में बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। अगले हफ्ते की शुरुआत में बारिश की रफ्तार और तेज हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में 16 जुलाई को लो प्रेशर एरिया बन रहा है। जिसकी वजह से कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। शुक्रवार भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई।
राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज भी दोपहर बारिश हुई जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। दिल्ली में यमुना नदी के उफान पर होने के कारण पहले ही बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो रखी है। लक्ष्मी नगर और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई। दिल्ली में अगले सप्ताह सोमवार और मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना है। स्काईमेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 16 जुलाई को लो प्रेशर एरिया बन रहा है। यह जुलाई का दूसरा मनसून सिस्टम होगा। इस वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश बढ़ेगी।
स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार 17 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। यह 17 जुलाई तक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में बदल जाएगा। इसकी कारण एक बार फिर दिल्ली, यूपी, हरियाणा उत्तराखंड, राजस्थान में बारिश हो सकती है। इसकी वजह से मानसून ट्रफ एक बार फिर दिल्ली के करीब आएगा। इस सिस्टम की वजह से 17 जुलाई से तेज बारिश होगी।
यमुना नदी में तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड टूटने के बाद जल स्तर शुक्रवार 11 बजे कम होकर 208.35 मीटर पर आ गया। दिल्ली के कई अहम इलाके अब भी जलमग्न हैं। इंद्रप्रस्थ के समीप दिल्ली सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के रेगुलेटर को नुकसान पहुंचने के कारण आईटीओ और राजघाट के इलाके शुक्रवार पानी भर गया जिससे हालात और बदतर हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button