पूरे देश में हिंदुओं की मदद कर रही हिंदू हेल्पलाइन

अयोध्या,(उत्तर प्रदेश)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से स्थापित हिंदू हेल्पलाइन की बैठक रामकृष्ण मंदिर में हुई। हिंदू हेल्पलाइन के राष्ट्रीय महामंत्री हेमंत त्रिवेदी ने बताया कि हिंदू हेल्पलाइन पूरे देश में हिंदुओं की सहायता कर रही है। कोई हिंदू किसी भी विपदा में हों, हेल्पलाइन नंबर 07588682181 पर कॉल करने पर तत्काल वहां के कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए पहुंचते हैं।
यदि किसी को देश में कहीं भी कोई परेशानी हो तो वह हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करे, उसकी समस्या पर तुरंत प्रभाव से कार्य किया जाएगा। वहीं प्ले स्टोर पर जाकर हिंदू हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड भी किया जा सकता है। देश के सभी छोटे-बड़े शहरों में सदस्य बनाए जा चुकें हैं। जिसमें भारत की चार संस्थाएं अपना-अपना कार्यभार संभाले हुए है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्विनी व इंडिया हेल्थलाइन की ओर से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसमें सभी संस्थाएं अपना अहम योगदान निभा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से पूरे भारत में सभी सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसका लोगों को बहुत लाभ भी मिल रहा है। इन योजनाओं के लिए एक नारा भी सुनिश्चित किया गया है।
सेवा की ललक और बढ़ाने के लिए हम लोग प्रत्येक जिले में प्रवास कर रहे हैं और हिंदू हेल्पलाइन से कार्यकर्ताओं को जोड़ रहे हैं। बैठक में हिंदू हेल्पलाइन के क्षेत्रीय मंत्री अशोक सिंह शेखर, प्रांतीय मंत्री गया प्रसाद, वेद प्रकाश सचान, डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button