फ़तेहपुर के राधानगर थाना प्रभारी पर लगे आरोप पर बैठी जांच

फतेहपुर,(उत्तर प्रदेश)। भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता और मारपीट के मामले में राधानगर थाना प्रभारी की जांच एसपी ने सीओ थरियांव को दी है। एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
राधानगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता अंकुर त्रिवेदी के साथ शुक्रवार को थाने में अभद्रता और मारपीट हुई थी। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर धरना दिया था। भाजपा नेताओं के आश्वासन बाद धरना समाप्त हुआ था। कार्यकर्ता अंकुर त्रिवेदी ने मामले की शिकायत शुक्रवार रात एसपी राजेश कुमार सिंह से की। एसपी ने सीओ थरियांव प्रगति यादव को जांच सौंपी है।
बता दें कि अंकुर त्रिवेदी की प्रिंटिंग फ्लैक्स की दुकान है। दुकान में काम करने वाले साहिल पटेल का एक लड़की से लेनदेन का विवाद था। पुलिस ने साहिल को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। अंकुर दोपहर बाद साहिल के बारे में पूछताछ करने थाने पहुंचा था। अंकुर का आरोप है कि इसी दौरान थाना प्रभारी ने अभद्रता की। गाली गलौज किया। विरोध करने पर थाने में बैठा लिया। उसके साथ मारपीट की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button