लापता फौजी को नहीं ढूंढ पा रही पुलिस, पत्नी काट रही थानों के चक्कर

चरखी दादरी,(हरियाणा)। आंखों में आंसू और गोद में दो साल का बेटा लिए पत्नी अपने गायब फौजी पति के आने की बाट जोह रही हैं। वहीं बूढ़ी मां हाथ जोड़कर भगवान से बेटे की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रही है। परिजनों ने पीएम और सरकार से बेटे की तलाश करवाने की गुहार लगाई है। बॉर्डर पर देश की रक्षा करने करते हुए करीब 20 दिन से गांव रावलधी निवासी फौजी युद्धवीर सिंह ड्यूटी से लापता हो गया था। परिजनों का आरोप है कि लापता फौजी की तलाश में थानों व अधिकारियों के चक्कर काटने पर मजबूर हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव रावलधी निवासी 34 वर्षीय युद्धवीर सिंह अरुणाचल प्रदेश के टेंगा में हवलदार के पद पर तैनाती है। गत 24 जून को घर पर जब से सेना की तरफ उनके लापता होने की खबर दी गई है। तब से उनके घर में मातम का माहौल छाया हुआ है। बूढ़ी मां और पत्नी के आंख के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बूढ़ी मां हाथ जोड़कर भगवान से बेटे की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रही है। सेना की तरफ इनके परिवार वालों को बताया गया है कि सर्च ऑपरेशन जारी है और जल्द ही इनको ढूंढ लिया जाएगा। लेकिन 20 दिन का समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पति के लापता होने की सूचना के बाद से पत्नी सोनल और उनकी माता का रो-रोकर बुरा हाल है। हवलदार युद्धवीर सिंह की पत्नी अपने दो साल के बेटे और 8 साल की बच्ची के अलावा बूढ़ी सास उनके घर लौटने का इंतजार कर ही है।
कमांडिंग ऑफिसर ने दी लापता होने की सूचना
फौजी की पत्नी सोनल ने बताया कि 24 जून को उसकी युद्धवीर सिंह से फोन पर बात हुई थी। उसके बाद से ही फोन बंद आ रहा था। कमांडिंग ऑफिसर द्वारा घर पर फोन के माध्यम से जानकारी दी गई कि उनके पति अरुणाचल प्रदेश के टेंगा में फायरिंग प्रशिक्षण पर जाने की तैयारी थी। इसी दौरान वह रहस्यमय हालातों में गायब हो गया और ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे हैं।
पीएम व सीएम से लगाई गुहार, पुलिस पर लगाए आरोप
जब से हवलदार युद्धवीर के लापता होने की सूचना आई है घरवाले काफी चिंतित है। घर में लोगों का और रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ है। सभी ईश्वर से यह प्रार्थना कर रहे हैं कि वे सही सलामत अपने घर को लौट आएं। युद्धवीर की पत्नी ने देश के प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री व राज्य के मुख्यमंत्री से पति के सही सलामत वापस लाने की मांग भी की है। साथ ही उन्होंने पुलिस पर भी एफआईआर दर्ज नहीं करने व कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button