मृतक के 50 हजार डकार गए खेकड़ा कोतवाल, कप्तान ने किया निलंबित

बागपत,(उत्तर प्रदेश)। बागपत में हत्या के बाद मृतक से लूटे गए रुपये मिलने के बाद पुलिस ने उसे गायब कर दिया। इस मामले में खेकड़ा कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह राणा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की छवि धूमिल होने के बाद बागपत पुलिस कप्तान ने कार्रवाई की है। साथ ही अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर बागपत कोतवाली प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
खेकड़ा के व्यापारी रमेशचन्द वर्मा की दो लोगों ने 17 जून को हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपियों ने व्यापारी के घर से लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। खेकड़ा पुलिस ने रमेशचन्द वर्मा की हत्या के आरोप में खेकड़ा पुलिस ने विकास और साजिद निवासी खेकड़ा को गिरफतार किया। इनकी निशानदेही पर लूट के 64 हजार 700 रुपये पुलिस ने बरामद किए, लेकिन खेकड़ा कोतवाल विरेंद्र राणा ने घटना के खुलासे में मृतक के 50 हजार रुपये गायब कर दिए। केवल 14 हजार 700 की बरामदगी दिखाई। इसकी जानकारी पुलिस कप्तान अर्पित विजयवर्गीय को हो गई और उन्होंने खेकड़ा कोतवाल विरेंद्र राणा को निलंबित कर दिया। विरेंद्र राणा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की।
पुलिस की पहले भी बदनामी करा चुके हैं विरेंद्र राणा
विरेंद्र राणा को निलंबित किए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी विरेंद्र राणा अश्लील वीडियो और रिश्वत लेने के आरोप में बरेली, बदायूं और अन्य जिलों में निलंबित किए जा चुके हैं। भ्रष्टाचार तक के मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button