ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय अभियान आविष्कार प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। राष्ट्रीय अभियान आविष्कार के अंतर्गत विजईपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव और विज्ञान एआरपी प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विकासखंड के 61 कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कुल 113 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रथम चरण में छात्रों को 25 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए, जिनका मूल्यांकन आरपी टीम द्वारा किया गया। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 25 प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में पाँच-पाँच के समूह में परीक्षा दिलाई गई। इस चरण से चयनित प्रथम पाँच छात्र जनपद स्तर पर प्रतिभाग हेतु चुने गए।
चयनित प्रतिभागियों में धनराज, शादाब टेनी, विष्णु कुमार (सूदनपुर), कामद प्रताप (रारी), लक्ष्मी देवी (एकौरा) के अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ दस प्रतिभागियों में खुशी, अभिलाष (सूदनपुर), कृष्णकांत (खेमकरनपुर) सहित अन्य बच्चों को प्रमाण पत्र, बैग, विज्ञान पुस्तक, कलर किट आदि देकर सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही लंच, ज्यामिति बॉक्स, कलर किट, रजिस्टर और शैक्षिक सामग्री वितरित कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एआरपी सुशील मौर्य, मोहित शर्मा, आशीष, दिनेश सिंह, हितेंद्र सिंह, योगेंद्र, सतीश, वीरेंद्र सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button