पंजाब के मोहाली में बीच सड़क गुंडागर्दी, युवती को तलवार से काट डाला, वारदात से सनसनी

मोहाली/पंजाब। मोहाली में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मोहाली में शनिवार सुबह बीच सड़क पर एक शख्स ने युवती की तलवार से काटकर हत्या कर दी। घटना के समय युवती घर से ऑफिस जा रही थी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं वारदात के बाद नकाबपोश आरोपी वहां से निकल गया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने युवती की मदद नहीं की। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के मुताबिक, घटना मोहाली के फेज 5 के पास की है। युवती शनिवार सुबह घर से काम करने के लिए ऑफिस जा रही थी। उसके साथ युवती की सहेली भी थी। दोनों बातें करती हुई जा रहीं थीं तभी वहां खड़े शख्स ने अचानक से हमला बोल दिया। उसने तलवार से युवती पर ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान वहां बचाव के लिए चिल्लाती रही लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। हमलावर ने युवती को तलवार से काट डाला। इसके बाद वह आराम से वहां से निकल गया।
इस हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस हमले के पीछे के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। उसने कहा कि घटना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक व्यक्ति ने सड़क पर तलवार से महिला पर बार-बार हमला किया। पुलिस ने बताया कि युवती को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।




