दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम हत्या

विजयलक्ष्मी पांडेय,(नई दिल्ली)। दिल्ली में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के भलस्वा गांव की है। जहांगीरपुरी इलाके में आपसी रंजिश में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भलस्वा डेयरी निवासी 50 वर्षीय बिजेंद्र यादव उर्फ बबली के रूप में हुई है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस को वारदात वाली जगह से कारतूस के खोल पड़े मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में परिवार से भी पूछताछ की गई। जिन्होंने कुछ अहम बातें बताई हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके की पुलिस समेत स्पेशल स्टाफ की टीम को भी जिम्मा सौंपा गया है।

पुलिस अफसर के मुताबिक, बिजेंद्र यादव भलस्वा गांव इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी और बेटी हैं। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। बिजेंद्र का केबल और प्रॉपर्टी का कारोबार था। सोमवार लगभग तीन बजे थाना जहांगीरपुरी को फायरिंग की कॉल मिली। पता चला कि घायल की अस्पताल में मौत हो चुकी है। बिजेंद्र यादव उर्फ बबली भलस्वा डेयरी गांव में एक समारोह में शामिल होने आए थे। जानकारी के मुताबिक 3-4 हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। इस संबंध में थाना जहांगीरपुरी में 302/34 के तहत मामला दर्ज किया गया। छानबीन में आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस अफसर का दावा है कि मृतक बिजेंद्र यादव उर्फ बबली पर भी हत्या और लूट के 10 मामले दर्ज हैं। वह थाना शालीमार बाग के बैड कैरेक्टर थे। वारदात के समय वह भलस्वा गांव में एक मूर्ति की स्थापना के भंडारे में शामिल होने के लिए गए थे। जब वह अपने दो से तीन जानकारों के साथ कुर्सी पर बैठे थे। उसी समय हमला हुआ। एक गोली उनके सिर पर भी लगी थी। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले साल दिसंबर में हुए पार्षद के चुनावों में एक पार्टी से वह संभावित उम्मीदवार थे, लेकिन ऐन मौके पर उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद दुश्मनी चल रही थी। हालांकि पुलिस बाकी एंगल पर भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button