‘ममता बनर्जी ने बंगाल को कंगाल करने का काम किया’, गाजियाबाद में बोले राम दास अठावले

गाजियाबाद। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री राम दास अठावले ने गाजियाबाद में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में एनडीजी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल को कंगाल करने का काम ममता बनर्जी ने किया है। उनके राज में गुुंडागर्दी बढ़ी है और जनता परिवर्तन चाहती है। बंगाल में एनडीए की सरकार इस बार बनेगी।
पांच राज्यों में होने वाले चुनाव पर उन्होंने कहा कि आसाम, पांडुचेरी और तमिलनाडु में सहयोगी संगठनों के साथ जीत हासिल होगी। केरल में भी एनडीए की सरकार बनाने का पूरा प्रयास होगा। कुछ राज्यों में चुनाव लड़ने के लिए उनकी पार्टी सीटें भी मांग रही है।
केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि ने एलपीजी सिलिंडर और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर कहा कि ईरान-इजराइल और अमेरिका के युद्ध के चलते थोड़ी परेशानी है लेकिन केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने आश्वस्त किया है कि देश में किसी तरह की सिलिंडर की कमी नहीं है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी की भागीदारी की बात भी कही। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में कुछ सीटों की मांग आरपीआइ भाजपा से करेगी। अगर सीटें नहीं मिलती हैं तो भी कुछ सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे लेकिन भाजपा का किसी तरह का विरोध नहीं करेंगे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री राम दास अठावले ने कारोबारी संजय सिन्हा को पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी को संजय सिन्हा मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने स्वागत कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को नियुक्ति पत्र दिया।




