72 की उम्र में प्लेबॉय बनने का चढ़ा शौक, हसीनाओं की माया में फंसकर गवां दिए 11 लाख रुपए

दुर्ग,(छत्तीसगढ़)। दुर्ग पुलिस ने 72 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की शिकायत पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पुरुष और तीन महिलाएं हैं। डेटिंग एप पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को प्लेबॉय बनने का शौक चढ़ा था। उन्हें इन लोगों ने झांसे में लिया और खाते से मीठी-मीठी बातें कर 11 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया है। पद्मनभापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले सिविल कांट्रेक्टर की शिकायत पर दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई की है। ये सभी लोग बुजुर्ग की मंशा को भांपकर डेटिंग और मीटिंग के लिए मैसेज भेजते थे।

पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक प्रेमी जोड़ा है। इन लोगों ने ऑनलाइन डेटिंग साइट का रजिस्ट्रेशन करवाया है। यहां से लोगों को लुभावने मैसेज भेजते हैं। इनके मैसेज के झांसे में जो लोग आ जााते हैं। उनसे डेटिंग और मीटिंग कराने के लिए रकम की मांग की जाती है। मोबाइल पर लोगों को लगातार मैसेज भेजे जाते हैं। साथ ही लुभावने ऑफर दिए जाते हैं।

डेटिंग एप पर आरोप सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम, और ग्रीन कार्ड मेंबरशिप की बात करते थे। इस गिरोह में सौम्य ज्योति दास, प्रिया मंडल, रेहान आलम, दिशा बरुआ और शाहीन शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेहान लोगों को डेटा उपलब्ध कराता था, जिसके बाद प्रिया मंडल, दिशा, शाहीन अपना नाम बदलकर लोगो को अपने झांसे में लेते थे।

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि पद्मनभापुर निवासी 72 वर्षीय एक बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत की थी। बुजुर्ग को नवंबर 2022 में एक एसएमएस आया था, जिसमें आई एम जेनसी, प्लीज कॉल मी लिखा हुआ था। इसके बाद उसके मोबाइल पर फोन किया गया। उसके कहा कि रजिस्ट्रेशन करवाकर आप आईडी बनवा लें। इसके बाद आपकी डेटिंग और मीटिंग करवाई जाएगी। इस नाम पर उनसे 11 लाख रुपए ठग लिए। साथ ही कभी डेटिंग और मीटिंग भी नहीं करवाई गई।

हसीनाओं की बातों में फंसे बुजुर्ग के मामले की जांच दुर्ग पुलिस ने शुरू की। आरोपियों के बारे में पुलिस को सुराग मिल गया। इसके बाद सभी को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो आरोपी सौम्य ज्योति दास और प्रिया मंडल शादी करने जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। सेक्सटॉर्शन के इस मामले में आरोपी रेहान ओडिशा और वेस्ट बंगाल से लोगों के डेटा उपलब्ध कराते थे, जिनका रुझान पोर्न साइड पर होता था।

आरोपियों ने लोगो को ठगी करने के लिए बकायदा एक साइट बनाया था, जिसका नाम Linking Earth Tech Solution & Cloud Data Solution के नाम से कंपनी बनाकर फर्जी कॉल सेंटर का संचालन करते थे। यह गिरोह पोर्न साइड देखने वालों को एसएमएस भेजकर लुभावने ऑफर दिया करते थे। एक बार जब रजिस्ट्रेशन और कार्ड बन जाता था। उसके बाद यह गिरोह राशि रिफंड के नाम पर लाखों रुपए की डिमांड करते थे। अब तक यह गिरोह पूरे देश में 600 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस ने इसके पास से मोबाइल, सिम, पासबुक बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button