यूपी पुलिस का सिपाही ही निकला मोबाइल चोर,कानपुर की घटना से शर्मिंदगी में पुलिस विभाग

कानपुर,(उत्तर प्रदेश)। कानपुर जिले का एक वीडियो पूरे पुलिस महकमे की साख पर पलीता लगाने को काफी हो गया है। कानपुर आउटर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के इस वीडियो में एक सिपाही जी फुटपाथ पर सो रहे लड़के के पास रखा फोन चोरी करते हैं, देखते हैं कि वो सो रहा है या नहीं और रवाना हो जाते हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स महाराजपुर थाने में तैनात सिपाही प्रगेश सिंह को नाइट ड्यूटी पर लगाया गया था, लेकिन नाइट ड्यूटी कैसे हो रही है सीसीटीवी बता रही है। चोरों से इस साफगोई से चोरी की उम्मीद भले की जा सकती हो, लेकिन पुलिस ही चोर हो जाए तो सोचिए क्या होगा। उसे लगा कि उसकी ये हरकत किसी के सामने नहीं आएगी। लेकिन वह गलत था, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित कर दिया है और मामले की जांच कराई जा रही है।

मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है।पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि रात को जब वह अपने रिश्तेदार की दुकान के सामने सो रहा था। उसने मोबाइल पास में रखा हुआ था।रात को गहरी नींद के चलते उसे पता नहीं लग पाया कि उसका मोबाइल कोई चुरा रहा है। सुबह जब वह उठा तो देखा कि उसका मोबाइल गायब है। पुलिस ने जांच शुरू की तो दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला।फुटेज देखते ही पुलिसवालों के भी होश उड़ गए।उसमें दो सिपाही वहां ड्यूटी देने के के लिए घूम रहे थे। इनमें से एक पुलिसकर्मी था, जबकि दूसरा होमगार्ड कर्मी। पुलिसकर्मी ने देखा कि युवक गहरी नींद में सोया हुआ है। वह उसके पास गया और उसने चुपचाप से मोबाइल उठाया और वहां से चल दिया।

एसपी तेज स्वरूप सिंह ने सिपाही को तुरंत हाइन हाजिर किया और सीओ को जांच सौंपी।साथ ही उसे सस्पेंड भी कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मी की इस हरकत ने महकमे का नाम खराब किया है।साथ ही उस होमगार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिसने उसे ऐसा करने से रोका नहीं, बल्कि उसका साथ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button