नागिन का बदला, जहां जाता है युवक नहीं छोड़ती है पीछा, 2 महीने में 5 बार काट चुकी!
The snake's revenge, it does not leave the young man following it wherever he goes, it has bitten him 5 times in 2 months!

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश। सहारनपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक युवक के पीछे एक नागिन पड़ी हुई है। युवक और उसके घरवालों ने दावा किया कि दो महीने में पांच बार काट चुकी है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। वहीं, युवक ने सपेरे को नागिन को पकड़ने को बुलाया तो नागिन ने उसको भी काट लिया,लेकिन सपेरे ने तुरंत दवा ली, जिससे वह बच गया।सहारनपुर जिले के चिराऊं गांव के कहने वाले 29 वर्षीय गौरव का कहना है कि जब भी वह अकेले होते हैं तो नागिन उनको काट कर चली जाती है। गौरव ने बताया कि 2 महीने में नागिन 4 से 5 बार काट चुकी है। वहीं, गौरव के घरवालों का कहना है कि शायद इस नागिन का गौरव से कोई पुराना नाता, क्योंकि गौरव ने तो कोई सांप भी नहीं मारा है। इसके बाद भी उसके बार-बार सपने में सांप दिखाई देते हैं।
गौरव अपने घर का इकलौता चिराग है, जिसको लेकर घरवालों को चिंता सता रही है। नागिन को पकड़ने के लिए घरवालों ने एक सपेरे को बुलाया। सपेरा नागिन को पकड़कर दूर नदी के पास ले गया और वह जैसे ही नागिन को छोड़ने लगा तो नागिन ने उसे भी काट लिया। इसके बाद वह झाड़ियों में चली गई। सपेरे ने तुरंत दवा ली, जिससे वह बच गया। वहीं, सूचना मिलते ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वहां काले रंग की एक नागिन दिखाई दी, जिसको लोगों ने पीट कर मार डाला। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, जिस नागिन को ग्रामीणों ने मारा वह वही हैं, या फिर दूसरी है। अब घरवालों को डर सता रहा है। घरवालों का कहना है कि गौरव जहां भी जाता है नागिन आ जाती है। कई बार तो घर आकर काट चुकी है। घरवालों का कहना है कि गौरव को सपने में सांप दिखाई देते हैं।




