श्रद्धा हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा: श्रद्धा की ही थीं जंगल से मिलीं हड्डियां

नई दिल्ली। मुंबई के श्रद्धा वालकर हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। श्रद्धा के पिता के डीएनए सैंपल का बरामद हड्डियों से मिलान हो गया है। सीएफएसएल रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। महरौली और गुरुग्राम के जंगल से मिलीं हड्डियां श्रद्धा की ही थी। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) की निशानदेही पर महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से दिल्ली पुलिस ने यह हड्डियां बरामद की थीं। इसके बाद सैंपलों को सीएफएसएल लैब भेजा गया था। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार, 26 नवंबर को ही खुलासा हुआ था कि जंगल में मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। श्रद्धा के पिता के ब्लड सैंपल के डीएनए से टाइल्स पर मिले खून और हड्डियों के नमूने का मिलान हो गया था। वहीं दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने श्रद्धा हत्याकांड में विशेष सरकारी वकील की नियुक्त करने के पुलिस के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को DNA संबंधित जांच की रिपोर्ट और पोलोग्राफ जांच की रिपोर्ट मिल गई है। जो हमारे तफ्तीश के लिहाज से काफी मददगार साबित होगा, हालांकि इस मामले में हम लोग दो अन्य रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें की नार्को टेस्ट की रिपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण है। जल्द ही हमारी टीम श्रद्धा के उन हड्डियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने वाले हैं, जिससे उसके पिता के साथ डीएनए मैच हुआ है। श्रद्धा के शव वाले हड्डियों का पोस्टमार्टम एम्स अस्पताल में होगा, जबकि डीएनए टेस्ट संबंधित जांच पड़ताल के लिए हम लोगों ने सीबीआई की फोरेंसिक जांच लैब से मदद ली थी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस के द्वारा जमा किए एग्जाबिट की शुरुआती जांच में श्रद्धा के कत्ल की पुष्टि हुई थी। आपको बता दें कि दिल्ली के महरौली में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर ही जंगलों से हड्डियां बरामद की थीं। पुलिस श्रद्धा के सिर व धड़ को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।आफताब के निशानदेही पर छतरपुर और महरौली के जंगल से 13 से ज्यादा हड्डियां बरामद हुई हैं। छतरपुर के जंगल से बरामद जबड़ा और 100 फुटा रोड से बरामद शरीर के टुकड़े को पुलिस ने जांच के लिए CFSL लैब भेजा था। इसके साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए पिता का सैंपल लेकर मिलान के लिए भेजा था। पुलिस शरीर के टुकड़े बरामद करने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने रसोई से पांच चाकू बरामद किए हैं। इनसे आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने में इस्तेमाल किया था।

आपको बता दें कि 18 मई को आफताब और श्रद्धा के बीच झगड़ा हुआ था। आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा।उसने शव के चापड़ से करीब 35 टुकड़े किए और फिर फ्रीज में रख दिए। वह रात दो बजे फ्रीज से एक शव का एक टुकड़ा निकलता और महरौली के जंगल में फेंक आता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button