सिक्किम में सेना के इंजीनियरों ने 72 घंटे कम समय में बना दिया 70 फीट लंबा ब्रिज

गंगटोक। भारतीय सेना देश की सीमाओं की सुरक्षा करने के बाद मुश्किक वक्त में मदद से पीछे नहीं रहती है। भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के इंजीनियरों ने एक बार फिर गर्व से सीना चौड़ा करने वाला कमाल करके दिखाया है। इंजीनियरों ने डिकचू-संकलंग रोड पर 72 घंटे से भी कम समय में 70 फुट लंबा बेली ब्रिज बनाया है। सिक्किम में हाल ही में आई बाढ़ में सड़क बह गई थी। इसके बाद कई क्षेत्रों का आपस में संपर्क टूट गया था। सेना की तरफ से बनाए इस ब्रिज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। जय हिंद की सेना लोगों को दिल जीत रही है। राज्य के वन मंत्री और आपदा प्रबंधन सचिव पिंटसो नामग्याल लेप्चा ने इस कार्य के लिए भारतीय सेना की सराहना की है।
बीआरओ और स्थानीय प्रशासन ने संपर्क बहाल करने के लिए सेना की मदद ली थी। त्रिशक्ति कोर के सेना इंजीनियरों ने लगातार बारिश और चुनौतीपूर्ण तकनीकी बाधाओं का सामना करते हुए डिकचू-संकलंग सड़क पर 70 फीट लंबा बेली ब्रिज बना डाला और फिर से संपर्क बनाकर सामान्य स्थिति लौटा दी। सेना के इंजीनियरों ने 72 घंटे से भी कम समय में 70 फीट लंबा बेली ब्रिज बनाया है। सेना की इस कमाल की खूब तारीफ हो रही है। सेना कई मौकों पर पहले भी इस तरह से मुश्किल हालात में ब्रिज का निर्माण कर चुकी है।
सिक्किम में 11 जून से बारिश हो रही है। डिकचू से संकलंग होते हुए चुंगथांग की ओर जाने वाले वाहनों के आवागमन के लिए यह पुल एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस ब्रिज के जरिए ही मंगन जिले के लोगों तक चिकित्सा सहायता समेत बुनियादी चीजें पहुंचती हैं। बारिश के बीच खड़े हुए संकट में इंडियन आर्मी की त्रिशक्ति कोर के इंजीनियरों ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक बिज्र का निर्माण कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button