मुंबई में फिल्म सिटी के पास दीवार ढहने से दो लोगों की मौत

मुंबई/एजेंसी। मुंबई के गोरेगांव में फिल्म सिटी के पास शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, घटना आरे कॉलोनी रोड पर फिल्म सिटी के गेट नंबर 2 के पास हुई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम तेज कर दिया है।
फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा कि मुंबई के गोरेगांव इलाके में प्राइम फॉक्स प्रोडक्शन के पीछे फिल्म सिटी गेट नंबर 2 के पास दीवार गिर गई। जो कि 60 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची थी। दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले उन्हें बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि उनमें से दो लोगों को एम्बुलेंस के साथ आए डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घायल को अस्पताल भेजाअधिकारी ने बताया कि दूसरे घायल व्यक्ति का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है और बचाव उपकरण (पीआरटी) किट की मदद से तलाश की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मलबे में कोई और व्यक्ति तो फंसा नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button