औरंगाबाद में पकड़ी गई बच्चा चोर महिला

औरंगाबाद,(बिहार)। औरंगाबाद में रफीगंज शहर के कलाली मोड़ पर लोगों ने एक महिला को 3 बच्चों के साथ लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने महिला को बच्चा चोर कह कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग महिला के साथ थाना पहुंच गए। वहीं, महिला से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
महिला गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के कुजाप थाना क्षेत्र की शांति देवी बताई जा रही है। जिनकी शादी रफीगंज प्रखंड के गुड़िया गांव के संजय कुमार मेहता के साथ 15 वर्ष हुई थी। प्रेम विवाह के बाद दोनों साथ रह रहे थे। इसी बीच कुछ दिन पूर्व उसका पति संजय मेहता एक अन्य महिला के साथ फरार हो गया। जिसके बाद महिला खोजबीन शुरू की।
इसी क्रम में पता चला कि बल्लाल गांव के संजय प्रसाद के पत्नी सुमन देवी के साथ वह फरार हो गई है। इसी को लेकर सुमन देवी की पुत्री सपना कुमारी पुत्र सौरभ कुमार एवं गौरव कुमार को अपने साथ लेकर ढूंढने के लिए निकल गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने तीनों बच्चों को उसके पिता को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।




