एसएचओ समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का कोर्ट ने दिया आदेश

नोयडा ब्यूरो। जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सेक्टर 113 कोतवाली प्रभारी शरद कांत शर्मा समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। शरद जिस थाने में कोतवाल है उसी में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। आरोप है कि कोतवाली प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों ने सोरखा गांव के जगेश को घर से उठाकर झूठे मुकदमें में जेल भेजा है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस ने कही और से दिखाई है। जगेश को घर से उठाने के दौरान पुलिसकर्मी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है।

कोर्ट में दी गई अर्जी में सोरखा गांव की रहने वाली वीरवती ने कहा है कि दस अगस्त की रात उसके बेटे जगेश का भाई से झगड़ा हो गया था। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद चली गई।

आरोप है कि उसी दिन सुबह पांच बजे करीब सेक्टर 113 कोतवाली के पुलिसकर्मी वीरवती के घर पहुंचे और जगेश को उठाकर ले गए। उसको लूट, चोरी के झूठे मुकदमें में जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में एडिशनल डीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। साक्ष्य न्यायालय के समक्ष पेश किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button