दिल्ली के शाहदरा जिले में महिला की हत्या ने छोड़ दिए कई सवाल, पुलिस भी मामले पर है शांत

नई दिल्ली। दिल्ली में कल रात एक महिला की उसके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या को लेकर सवालों का अंबार है क्योंकि पुलिस के पास आज सुबह तक भी हत्या की वजह और हत्यारों के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं थी। घटना शाहदरा डिस्ट्रिक्ट की भिकम सिंह कॉलोनी में हुई है। फर्श बाजार पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।फर्श बाजार पुलिस को कल रात 10:59 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर का कहना था कि उसकी पत्नी को उसके पापा ने चाकू मार दिया है। वह बेहोश पड़ी हुई है, पीसीआर और एंबुलेंस की जरूरत है। कॉल पर थाने से एसआई चंद्रपाल और हेड कान्स्टेबल राहुल पहुंची। सोनी (34) अपने कमरे में घायल पड़ी थी। उसके हाथ पर चाकू से काटे जाने के निशाने थे। साथ ही एक घाव उसके पेट में था। उसे फौरन पास के डॉ हेडगेवार हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जांच में पुलिस को पता चला है कि सोनी और उसके पति सतबीर का उनके पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। क्राइम और एफएसल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एमएलसी के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि मामला अभी काफी उलझा हुआ है। पुलिस भी ठीक से मामले पर कुछ नहीं बोल रही है, क्योंकि कॉल थी कि कॉलर के पिता ने चाकू मारा है। मगर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला है कि पड़ोसियों से झगड़ा हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मरने वाली महिला का अक्सर मौहल्ले के लोगों से झगड़ा होता था। यही नहीं महिला के हाथ पर चोट के जो निशान हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे महिला ने खुद अपने आप को घायल किया हो। यही कारण है कि पुलिस अधिकारी मामले पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button