गाजियाबाद में बदमाश को कस्टडी से छुड़ा ले गए वकील, देखती रह गई पुलिस

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक अजब मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए टॉप 10 बदमाश को बृहस्पतिवार को वकीलों ने कस्टडी से छुड़ा लिया। आरोपित कई हत्याएं कर चुका है।गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों में शामिल अनिल पैंदा बृहस्पतिवार को कचहरी में घूम रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़कर चौकी में बैठा लिया। इसकी भनक लगते ही वकील और उसके सहयोगी चौकी पहुंच गए।

उन्होंने उसे तारीख पर आने की बात कहकर पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस देखती रह गई और कुछ न कर सकी। अब इस मामले में पुलिस अधिवक्ताओं को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button