सख्त लॉकडाउन से परेशान हुई शंघाई की जनता, इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो

बीजिंग। चीन के शंघाई शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सख़्त लॉकडाउन लगाया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर घरों में क़ैद लोगों के प्रशासन से भिड़ने के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वीडियो में शंघाई के लोग अपार्टमेंट से चिल्लाते हुए सुनाई दे रहे हैं और अधिकारियों से लॉकडाउन के परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दे रहे हैं। चीनी प्रशासन ने कोरोना के खिलाफ जीरो कोविड नीति अपनाते हुए 5 अप्रैल को शंघाई में लॉकडाउन का ऐलान किया था। तब से लेकर शंघाई शहर के 2.6 करोड़ लोग कड़े लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई परिवारों को 3 सप्ताह से पहले घरों से निकलने की इजाजत नहीं है। जिसकी वजह से वो काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं। ऐसे में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारी वीडियोज वायरल हो रही हैं।चीन के बंदरगाह शहर गुआंगझोऊ को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। शंघाई शहर में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शंघाई में 26,087 मामले सामने आए, जिनमें से केवल 914 मामलों में संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए। गुआंगझोऊ बंदरगाह शहर हांगकांग के उत्तर पश्चिम में स्थित है और यहां कई बड़ी कंपनियों के दफ्तर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button