महाराष्ट्र में हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण का रेट कार्ड,7 लाख में सिख, 6 लाख में पंजाबी, 5 लाख में ब्राह्मण!

- महाराष्ट्र में हिंदू लड़कियों का धर्म बदलवाने का काम शुरू
- धर्म बदलने के लिए हिंदू लड़कियों को दी जा रही है मोटी रकम
- बीजेपी विधायक नितेश राणे ने लगाया गंभीर आरोप
- राणे ने कहा अहमदनगर जिले में शुरू है यह खेल
मुंबई,(महाराष्ट्र)। धर्मांतरण विरोधी कानून होने के बावजूद महाराष्ट्र में यह तेजी से फैल रहा है। राज्य में हिंदू लड़कियों को धर्म बदलने के बदले मोटी रकम दी जा रही है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर में यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है। बीजेपी के विधायक नितेश राणे ने बीते महाराष्ट्र विधानसभा अधिवेशन में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने सदन को बताया कि हिंदू लड़कियों का धर्म बदलने के लिए बाकायदा रेट कार्ड बनाया गया है। लड़कियों को लालच देने के लिए लाखों रुपए खर्च किये जा रहे हैं। धर्म बदलने के बाद पहले उनका यौन शोषण किया जाता है और फिर उन्हें बेच दिया जाता है। इस तरह से हिंदू लड़कियों की जिंदगी को बर्बाद किया जा रहा है।
हिंदू लड़कियां आसानी से अपना धर्म बदलें इसलिए उन्हें मोटी रकम समेत आकषर्क गिफ्ट का लालच दिया जाता है। नितेश राणे ने सदन में बताया कि इस काम के लिए लड़की के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं। जो हज़ारों नहीं बल्कि लाखों में होता है। रेट कार्ड के मुताबिक एक सिख लड़की को फंसाने पर 7 लाख, पंजाबी हिंदू लड़की को फंसाने पर 6 लाख,गुजराती ब्राह्मण
लड़की को फंसाने पर 6 लाख, ब्राह्मण लड़की फंसाने के लिए 5 लाख जबकि क्षत्रिय लड़की फंसाने के लिए 4 लाख रुपये दिए जाते हैं।
राणे ने सदन को बताया कि अहमदनगर की एक नाबालिग पीड़िता के साथ ऐसा ही मामला पेश आया था। पैसों का लालच देकर पहले उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया। बाद में उसका यौन शोषण किया गया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लिए यह बेहद ही गंभीर मामला है। राज्य के अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर इलाके में धर्म बदलने का धंधा जोर शोर से शुरू है। यहां हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है। इतना ही नहीं यौन शोषण के अलावा उनका गलत इस्तेमाल भी हो रहा है।
राणे ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता। इतना ही नहीं संबंधित पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को सेंट्रल जेल की जगह स्थानीय जेल में ही बंद रखा है। उन्होंने इस मामले में सानप नाम के अधिकारी पर आरोपियों से साठगांठ और आर्थिक लेन-देन का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को घर का खाना मुहैया करवाया जाता है और हर तरह की मदद की जाती है। राणे ने आरोप लगाया कि यहां हिंदू लड़कियों का धर्म बदलवाने और उनका शोषण करने के काम में लगे लोगों को प्रोत्साहन दिया जाता है।
नितेश राणे द्वारा मामला उठाए जाने के बाद राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन को बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की गई है। फडणवीस ने बताया कि पीड़िता के नाबालिग रहते हुए 3 साल तक आरोपी इमरान यूसुफ कुरैशी ने उसका बलात्कार किया। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी सानप ने कोई एक्शन नहीं लिया। फिलहाल उसे निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी को कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। यदि अधिकारी का आरोपी के साथ संबंध सिद्ध होता है तो उस पर भी आपराधिक साजिश रचने से जुड़ी कार्रवाई की जाएगी।




