जिम या क्रीम की अब नहीं जरूरत, 30 मिनट की ये खास मसाज हर हिस्से से हटा देगी सेल्युलाईट

क्या आपके हिप्स, थाइज और बटक्स की स्किन ढीली और धब्बेदार है? यह सेल्युलाईट का संकेत हो सकता है। दरअसल सेल्युलाइट त्वचा के नीचे जमा होने वाले फैट के कारण होता है। सेल्युलाईट आमतौर पर हिप्स, थाइज, पेट, बटक्स और ब्रेस्ट पर जमा होता है। अलग-अलग तरह के फैट, मसल्स और टिश्यू होने के कारण सेल्युलाईट पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक प्रभावित करता है। बेशक यह हानिकारण नहीं है लेकिन किसी की भी स्किन को खराब कर सकता है। इसमें कोई शक नहीं है कि सेल्युलाईट आपकी स्किन को खराब और बदसूरत बना सकता है। अक्सर देखा गया है कि सेल्युलाईट से छुटकारा पाने के लिए लोग खासकर महिलाएं महंगे क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन समस्या यह है कि कोई भी क्रीम सेल्युलाईट को नहीं हटाती हैं। बेशक क्रीम के इस्तेमाल से सेल्युलाईट थोड़ा कम जरूर हो सकता है।ऐसे में सवाल यह है कि सेल्युलाईट से छुटकारा पाने का उपाय क्या है? हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि एक्सरसाइज के जरिए भी इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। लेजर स्पेशलिस्ट  के अनुसार, इसके लिए आप एक खास तरह की मसाज का सहारा भी ले सकते हैं।

मसाज के लिए आपको क्या-क्या चाहिए

  • एक नैचुरल ब्रिसल्स वाला ब्रश
  • बड़े दानों वाला बॉडी स्क्रब
  • बॉडी ऑयल
  • एक सिलिकॉन कप

मसाज करने का पहला तरीका

सेल्युलाईट से छुटकारा पाने के लिए मसाज अच्छा उपाय है। इसके लिए सबसे पहले स्क्रब लें और उसे प्रभावित हिस्से पर लगा लें। स्क्रब को नीचे से ऊपर की तरफ लगाएं।

मसाज करने का दूसरा तरीका

इसके बाद स्क्रब को अच्छी तरह फैला दें। अब इसे त्वचा पर रगड़ने के लिए अपने अंगूठे और उंगलियों की नोक का उपयोग करें। लगभग 10 मिनट ता मसाज करें।

मसाज करने का तीसरा तरीका

अब तेल और एक सिलिकॉन कप लगाएं। कप को अपने पैरों से ऊपर की ओर गोलाकार गति में घुमाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इतनी प्रेशर ने दबाएँ कि आपको चोट लग जाए।

मसाज करने का चौथा तरीका

कप से मसाज करने के बाद स्टेप 2 को दोहराएं। इस प्रक्रिया को सप्ताह में 3 बार हर हिस्से पर 10 मिनट के लिए करें। ऐसा नियमित करने से आपको कुछ हफ्तों में बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button