चीन-पाकिस्तान की क्यों मुरीद हुईं महबूबा मुफ्ती? पीएम मोदी को दी चुनौती

जम्मू- कश्मीर। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का पाकिस्तान प्रेम एक बार फिर से सामने आया है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार से चीन के अवैध कब्जे वाली जमीन पर तिरंगा फहराने की चुनौती भी दी है। मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर को आप जहां चाहो झंडा लगा सकते हो। इसको जेल बना दिया है आपने। हमारे कश्मीरी पंडितों की बात देखिए। आपने कहा था कि 370 हटने के बाद सब ठीक हो जाएगा। उनका रास्ता खुलवाइए शारदा पीठ के लिए। महबूबा ने कहा कि करतारपुर तो खुल गया अब शारदा पीठ खुलवाइए।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आपने हमारे हजारों नौजवानों को शक के आधार पर जेल में बंद कर दिए। इंसान का दिल रखकर महसूस कीजिए उनके घरों के क्या हालात होंगे जिनके नौजवानों को आपने तिहाड़, आगरा व विभिन्न जेलों में कैद किए हुए हैं। मुफ्ती ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तारीफ की है। महबूबा ने कहा कि जिस तरह पाकिस्तान और चीन दूसरे कश्मीर को बाहरी दुनिया से जोड़ रहे हैं उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी भी हमारे कश्मीर के रिश्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ें। मुफ्ती ने कहा कि नरेंद्र मोदी लुहार न बनें जो सिर्फ ठोंकता है, बल्कि सुनार बनें जो तराशता है।

महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी के हर घर झंडा फहराने की मुहिम को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने इसके साथ ही पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर आप में दम है तो चीन की ओर से अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन के हिस्से में तिरंगा फहराने की हिम्मत करें। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर घाटी में लोगों को तिरंगा फहराने के लिए मजबूर करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button