भारत की इन खौफनाक जगहों पर जाने से पहले 100 बार सोच लें, सूरज ढलने से पहले ही हो जाती हैं सूनसान

हम सबने कहानियों और फिल्मों  में भूत-प्रेत, डायन आदि के बारे में सुना और पढ़ा होगा। लेकिन क्या सच में भूत-प्रेत होते हैं या नहीं, इस सवाल का सही जवाब तो शायद ही कोई दे पाए। जो लोग भूत-प्रेत और आत्मा जैसी चीज़ों में विश्वास करते हैं, उनके मुताबिक भूत होते हैं। वहीं ऐसे लोग जो इन सब चीज़ों में विश्वास नहीं करते, वे इसे एक मज़ाक या डराने के तरीके के तौर पर देखते हैं। लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जो यह दावा करते हैं कि उन्होंने ऐसी शक्तिओं और डर का अनुभव किया है। आज हम देश की कुछ ऐसी डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ऐसा माना जाता है कि वहां भूतों का बसेरा है। इन जगहों पर लोगों ने खुद ऐसी रौंगटे खड़े कर देने वाली गतिविधियां अनुभव की हैं –

शनिवारवाड़ा किला (पुणे)

माना जाता है कि इस किले में 13 साल के नारायण राव नाम के राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। तब से उसकी आत्मा किले में भटक रही है। लोगों ने रात में यहां किसी बच्चे के चिल्लाने की आवाज़ें सुनी हैं। चांदनी रात में यह किला और भी ज़्यादा भयानक हो जाता है।

भानगढ़ का किला (राजस्थान)

राजस्थान में स्थित भानगढ़ का किला देश की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। इस जगह से कई सारी कहानियां जुड़ी हुई हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां पर रात में भूत और आत्माएं घूमती हैं। यहां पर कोई भी रात में नहीं रुक सकता है और ऐसा माना जाता है की जो भी रात में यहां रुकता है वो गायब हो जाता है या उसकी मौत हो जाती है।

सवॉय होटल  (मसूरी)

इस जगह से जुड़ी कहानी के मुताबिक यहां एक ब्रिटिश लड़की की हत्या की गई थी। तब से उसकी आत्मा होटल में भटक रही है। होटल स्टाफ के मुताबिक उन्होंने रात में सफ़ेद रंग के कपड़ों में किसी लड़की को होटल में घूमते हुए देखा है।

दिल्ली कैंट (दिल्ली)

दिल्ली का कैंट एरिया भी भूतिया जगहों में से एक है। वैसे तो पेड़ों और हरियाली से भरी यह एक सुन्दर जगह है, लेकिन रात होते ही यहां असामान्य गतिविधियां देखी गई हैं। लोगों के मुताबिक रात में यहां एक लड़की लोगों से लिफ्ट मांगती नज़र आती है। जो लोग उसे लिफ्ट दे देते हैं उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है। अगर कोई लिफ्ट ना दे तो वह लड़की गाड़ी का पीछा करती है। लोगों का कहना कि उस लड़की की रफ़्तार गाड़ी से भी ज़्यादा होती है।

दमस बीच (गुजरात)

एक समय पर सूरत का दमस बीच कब्रिस्तान था। माना जाता है कि बीच  पर आए लोगों को चीखने – चिल्लाने की आवाज़ें सुनाई देती हैं।

अग्रसेन की बावली (दिल्ली)

दिल्ली के कनॉट प्लेस के नज़दीक स्थित अग्रसेन की बावली अपने आर्किटेक्चर के लिए मशहूर है। यहां पर घूमने आए लोगों ने बताया है कि उनहोंने यहां असामान्य गतिविधियां महसूस की हैं। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि कोई अदृश्य शक्ति यहां पर लोगों का पीछा करती है और लोगों को यहां पर डरावनी आवाज़ें भी सुनाई देती हैं।

रामोजी फिल्म सिटी (हैदराबाद)

देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी में से एक रामोजी फिल्म सिटी को भी भूतों का अड्डा माना जाता है। जिस जगह पर यह फिल्म सिटी बनी है वहां पहले कब्रिस्तान हुआ करता था। यहां पर कई बार शूटिंग के दौरान कैमरामैन और लाइटमैन बुरी तरह घायल हुए हैं।

वृन्दावन सोसाइटी (थाणे)

यह जगह भी देश की भूतिया जगहों में से एक है। कुछ साल पहले इस सोसाइटी में एक आदमी ने बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। माना जाता है कि उसकी आत्मा रात में घूमती है। सोसाइटी के लोगों और गार्ड ने भी अजीबो-गरीब घटनाएं होते हुए देखी हैं।

भूली भटियारी महल (दिल्ली)

दिल्ली के करोल बाग के नज़दीक स्थित यह जगह भी देश की भूतिया जगहों में से एक है। यह जगह इतनी डरावनी यहाँ शाम होते ही पुलिस की नाकाबंदी रहती है। यहां एक बोर्ड भी लगाया गया है जिस पर लिखा है कि सूर्यास्त के बाद यहां प्रवेश वर्जित है। लोगों ने यहां विचित्र और डरावनी घटनाएं महसूस की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button