नोएडा में काम करने वाले दिल्ली के वोटरों को मिलेगी पेड लीव, 5 फरवरी के लिए जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Delhi voters working in Noida will get paid leave, District Magistrate issued order for 5 February

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में सेवारत दिल्ली के मतदाताओं का बुधवार यानी पांच फरवरी को सवेतन अवकाश मिलेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अनुमति पत्र जारी किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। मतदान के चलते दिल्ली के जो मतदाता जिले में कार्यरत हैं, वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत करने में सहभागिता निभाएं। बताया जनपद में विभिन्न कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक या अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों और कर्मियों का सवेतन अवकाश रहेगा। बताया आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को एक आदेश जारी कर पांच फरवरी बुधवार को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकारी महकमों, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों सहित तमाम दफ्तरों में कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। ताकि कर्मचारी मतदान कर सकें।
दिल्ली के मतदान केंद्रों पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में ईवीएम पहुंच रही हैं। पूर्वी दिल्ली के आइटीआई नंद नगरी व खेलगांव में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। ईवीएम वितरण केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए निर्वाचन कार्यालय ने प्लान बनाया है। तीन चरणों में ईवीएम बांटी जाएंगी। तीनों चरणों में एक से दो घंटे का अंतराल रहेगा।
बसों के जरिये ईवीएम मतदान केंद्रों पर जाएंगी। जाम न लगे इसके लिए दिल्ली यातायात पुलिस ईवीएम केंद्रों के पास मोर्चा संभालेगी। पूर्वी जिला निर्वाचन अधिकारी अमोल श्रीवास्तव ने बताया कि छह विधानसभा क्षेत्र हैं। 186 मतदान केंद्र व 1020 पोलिंग स्टेंशन हैं। मंगलवार सुबह से ईवीएम का वितरण शुरू होगा। वितरण में काफी भीड़ हो जाती है।
इस बार भीड़ को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तीन चरणों में वितरण होगा। 121 बसों से ईवीएम जाएंगी। इतनी बसें एक साथ सड़क पर खड़ी होंगी तो जाम लग जाएगा, इसलिए तीन चरण बनाएं गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में ईवीएम केंद्रों पर जाएंगी। उत्तर पूर्वी जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि हर एक विधानसभा क्षेत्र में पिंक बूथ बनाया गया है। यहां महिलाएं कमान संभालेंगी। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में मतदान केंद्र तैयार हो गए हैं। सेल्फी पाइंट भी बनाएं गए हैं। केंद्रों पर वालंटियर भी रहेंगे, बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर भी रहेगी। सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button