राजीव कुमार बनेंगे भारत के नए चीफ इलेक्शन कमिश्नर, 15 मई को संभालेंगे अपना कार्यभार
नई दिल्ली। नीति आयोग के पूर्व उपाध्क्ष राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जा रहा है। राजीव कुमार 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे। 14 मई 2022 को सुशील चंद्रा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। के कार्यकाल के दौरान गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए। चंद्रा का कार्यकाल एक साल तक यानी 14 मई 2022 तक का है। सुशील चंद्रा ने 38 वर्षों तक राजस्व सेवा अधिकारी के रूप में कार्य किया है। फिर उन्होंने नवंबर 2016 से फरवरी 2019 तक केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। 15 मई से मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभालने वाले राजीव कुमार जाने-माने अर्थशास्त्री राजीव कुमार ने अगस्त 2017 में नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला था। 30 अप्रैल 2022 से राजीव कुमार नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से कार्यमुक्त हो गए। कुमार ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की थी। वह सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में वरिष्ठ ‘फेलो’ भी रह चुके हैं।