शाहदरा में कुत्तों के साथ कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में कुत्तों के साथ कथित कुकर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने और एक एनजीओ की शिकायत के बाद हुई।

दिल्ली ब्यूरो। शाहदरा के फर्श बाजार थाना क्षेत्र के शालीमार पार्क एक्सटेंशन इलाके में कुत्तों के साथ कथित कुकर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।
इसके बाद एनजीओ संचालिका बबीता और उनके साथियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायतकर्ता बबीता ने पुलिस को बताया कि वह बेसहारा जानवरों की देखभाल और उन्हें खाना खिलाने का काम करती हैं। 14 मई की रात उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कुत्तों के साथ गलत हरकत करता है। आरोप है कि आरोपित लंबे समय से इस तरह की हरकत कर रहा था। उसका वीडियो भी प्रसारित हो रहा था। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर फर्श बाजार थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button