गैलेंट्री अवॉर्ड पाकर हेड कांस्टेबल से बना एएसआई घूसखोर निकला !, रिश्वत लेते हुए एसीबी ने किया गिरफ्तार

एएसआई की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर एसीबी का शिकंजा

भीलवाड़ा/राजस्थान। भीलवाड़ा जिले में गुलाबपुरा चौकी प्रभारी एएसआई नेतराम को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार होने के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजराज सिंह चारण बताया कि आरोपी एएसआई नेतराम जाट के विजयनगर आवास की अजमेर एसीबी टीम ने तलाशी ली है। इस आलीशान मकान की कीमत करोड़ों रुपए में बताई गई है। आरोपी के चार बैंक खाते और विजयनगर में एक बैंक लॉकर का पता चला है। इन बैंक खातों में लेनदेन रोकने के लिए बैंक मैनेजर को लिख दिया गया है। मंगलवार को बैंक लॉकर खोला जाएगा। घुस के आरोपी नेतराम के पास लग्जरी कारें और अन्य वाहन होने का भी खुलासा हुआ है। इसका बेटा उदयपुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में लाखों रुपए की सालाना फीस के साथ पढ़ रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इसकी जमीन और अन्य संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। एसीबी ने आरोपी एएसआई नेतराम को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
शराब से भरा ट्रक जप्त करने के लिए मिला था गैलेंट्री अवॉर्ड प्रमोशन
बता दें कि 5 साल पहले शराब से भरा ट्रक जप्त करने पर इसे गैलेंट्री अवॉर्ड प्रमोशन मिला था। नेतराम को हेड कांस्टेबल से एएसआई बना था। उसे समय यह रायलाथाने में तैनात था। इसके रसूखात का पता यहां से भी चलता है कि रविवार को इसे ट्रैप करने के बाद एसीबी पकड़कर भीलवाड़ा यूनिट के प्रथम चौकी पर लाई थी। तब कार्रवाई रुकवाने के लिए कई रसूखदार लोगों ने जयपुर तक अप्रोच की थी लेकिन कार्रवाई प्रभावित नहीं हुई। इसलिए भीलवाड़ा के एसीबी ऑफिस को चैनल गेट लगाकर बंद करना पड़ा था।
भ्रष्ट निरोधक ब्यूरो की टीम आरोपी नेतराम की कुंडली भी खंगाल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके तार मादक पदार्थ और शराब तस्करों से जुड़े हैं, क्योंकि यह हाईवे का थाना और चौकी पसंद करता था। नेतराम की मलाईदार पोस्टिंग इसका आधार माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button