ट्रेन में पानी गर्म करने के लिए मोबाइल चार्जिंग पॉइंट में लगा दी इलेक्ट्रिक केतली, पैसेंजर गिरफ्तार

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। चलती ट्रेन इलेक्ट्रिक केतली से पानी गर्म करना एक यात्री को महंगा पड़ गया। दरअसल वह मोबाइल फोन के चार्जिंग पॉइंट से पानी गर्म कर रहा था। रेलवे सुरक्षा बल ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लेह के रहने वाले इस शख्‍स ने बताया कि कोच में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला थी। उसे अपनी दवा खाने के लिए गर्म पानी की जरूरत थी। उसने पेंट्री कार स्‍टाफ से गर्म पानी मांगा था, लेकिन उन्‍होंने मना कर दिया। इसलिए उसने खुद ही पानी उबालने का फैसला किया।
शनिवार शाम को गया से नई दिल्ली के लिए महाबोधि एक्सप्रेस जा रही थी। इसी में यह घटना हुई। 36 साल के इस व्‍यक्ति को आरपीएफ के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 147 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे अलीगढ़ की एक अदालत में पेश किया गया था। आरपीएफ के एक अधिकारी ने आरोपी पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस हरकत से शॉर्ट-सर्किट हो सकता था, जिससे ट्रेन के एसी-III कोच में बड़ी आग लग गई।
आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि रेलवे स्‍टाफ ने यात्री को पानी गर्म करते हुए देख लिया और इसकी सूचना कंट्रोल रूम दे दी। इससे पहले 5 जनवरी को हरियाणा के एक गांव के रहने वाले दो यात्रियों को आरपीएफ ने अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर असम से दिल्ली जाने वाले संपर्क क्रांति एक्सप्रेसवे ट्रेन में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा कि दोनों को ठंड से बचने के लिए एक कोच के अंदर गोबर के उपले जलाते हुए पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button