कानपुर की ‘रिवॉल्वर दादी’ मेयर प्रमिला पांडेय ने तिरुपति में अपने चढ़ाए बाल

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय यूपी की सबसे चर्चित महापौर हैं। कानपुर में उन्हें रिवॉल्वर दादी और अम्मा के नाम से पुकारते हैं। महापौर प्रमिला पांडेय ने तिरुपति बालाजी मंदिर में अपने बाल अर्पण किए हैं। उन्होंने मंदिर परिसर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। उन्होंने बाल अर्पण कर विश्वकल्याण की कामना की है।
वीडियो में महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा-‘आज बड़े ही सौभाग्य का दिन है। त्रिपतिबाला जी के हम सभी को दर्शन हुए हैं। बालाजी के चरणों में अपने, अपनी पोतियों का, पति और तीनों बेटों, बेटियों के बाल चरणों में अर्पण किए हैं। मैंने यही प्रार्थना की है कि सबको सुखी रखें, और विश्व का कल्याण हो।’
प्रमिला पांडेय अपने कामों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। प्रमिला पांडेय ने मेट्रो रेल कार्पोरेशन के कर्मचारियों को कई घंटे तक हॉल में बिना पंखे के बैठाया था। इसके साथ ही उनकी जमकर क्लास लगाई थी। कानपुर के साकेत नगर में खुले में मीट बेचा जा रहा था जिसे देखकर महापौर भड़क गईं थीं। उन्होंने गाड़ी से उतरकर मांस, मछली के विक्रेताओं को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने खुले में मछली काटने पर नाराजगी जताई थी।
बजरिया में एक दिव्यांग बुजुर्ग महिला के घर पर एक समुदाय विशेष के शख्स ने कब्जा कर लिया था। उसने ताला लगाकर बुजुर्ग को बाहर निकाल दिया था। मेयर प्रशानिक अमले के साथ पहुंची थीं, और ताला तुड़वाकर बुजुर्ग महिला को कब्जा दिलाया था। इसके साथ ही उन्होंने मनमानी करने वाले ठेकेदारों को भी सबक सिखाती रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button